Jharkhand Rugby Team: झारखंड की अंडर-18 बालिका रग्बी टीम 6 एवं 7 जुलाई को हैदराबाद के गच्चिबावली स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंच गई है।
टीम ने प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में नियमित अभ्यास किया है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
झारखंड अंडर-18 बालिका टीम के खिलाड़ी
मेहक कुमारी
भूमिका कुमारी
प्रिया कुमारी
प्यारी भेंगरा
खुशबू कुमारी
लक्ष्मी सवैयाँ
मौशम कुमारी
काजल कुमारी
शीतल नाग
नम्रता सांगा
करिना कुमारी
मोनिका कुमारी
मैनेजर: रेशमा धन
कोच: आभा होरो
