Ranchi District Wushu Competition: रांची जिला वुशु संघ के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला जूनियर वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न हो गया।
मोराबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित वुशु हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सैंकड़ों जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र दुबे एवं विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
बालक वर्ग में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम
45 किग्रा वर्गः स्वर्ण– एमडी साहिल हसन, रजत– हरि मोहन सिंह, कांस्य– सुशांत टोप्पो एवं सावंत उरांव।
48 किग्रा वर्गः स्वर्ण– कैलाश उरांव, रजत– आर्यन किस्पोटा, कांस्य– आयुष वर्मा एवं साहिल कच्छप।
52 किग्रा वर्गः स्वर्ण– अमन कच्छप, रजत– गौरव कुमार, कांस्य– अभिज्ञान दुबे एवं आरव समरता।
56 किग्रा वर्गः स्वर्ण– बंटी मुंडा, रजत– मो. तौफीक अंसारी, कांस्य– आयुष राज एवं आदित्य बैक।
60 किग्रा वर्गः स्वर्ण– प्रिंस गोंड, रजत– सुजल उरांव, कांस्य– हर्ष राज।
65 किग्रा वर्गः स्वर्ण– प्रणव कुमार, रजत– अनिकेत उरांव, कांस्य– आदित्य रंजन एवं उदित नाग।
70 किग्रा वर्गः स्वर्ण– अमन कुमार।
75 किग्रा वर्गः स्वर्ण– आयुष कुमार लाल, रजत– विराट सिंह।
80 किग्रा वर्गः स्वर्ण– सुप्रीत कुमार, रजत– जसीम अहमद।
85 किग्रा वर्गः स्वर्ण– रणवीर कुमार।
बालिका वर्ग में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम
40 किग्रा वर्गः स्वर्ण– सुष्मिता कुमारी, रजत– विनीता तिग्गा, कांस्य– अंकिता सूरी एवं भवानी कुमारी।
45 किग्रा वर्गः स्वर्ण– खुशबू कुमारी, रजत– निधि, कांस्य– समृद्धि एवं प्रियांशु गाड़ी।
48 किग्रा वर्गः स्वर्ण– लक्ष्मी कुमारी, रजत– अनुष्का स्मृति कुमारी, कांस्य– रोशनी।
52 किग्रा वर्गः स्वर्ण– रिया, रजत– सोनी।
56 किग्रा वर्गः स्वर्ण– सुप्रिया।
60 किग्रा वर्गः स्वर्ण– रितिका कुमारी।
65 किग्रा वर्गः स्वर्ण – मन्नत, रजत – लावण्या सिंह पीहू।
ताओलू प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के नाम
नानचुआन (नान क्वांन): स्वर्ण– महक कुमारी, रजत– काव्य शाह, कांस्य– भूमिका तिग्गा।
ताइजीचुआन (ताईजीक्वान): स्वर्ण– अंजू कुमारी, रजत– आहाना सिंह, कांस्य– ममता कुमारी।
चांगचुआन (चांगक्वान): स्वर्ण– जानवी कुमारी, रजत– प्रगति निधि सोय।
विंग चुन (विंग चुन): स्वर्ण– अर्पिता सिंह, रजत– सौम्या कुमारी, कांस्य– मांडवी कुमारी।
छान क्वान ट्रेडिशनलः आरोही सिंह (गोल्ड मेडल)
छान क्वांन बॉयजः अभिराज कुमार मिश्रा (गोल्ड मेडल)
प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन में अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, दीपक गोप, कार्तिक राम, विमला टोप्पो, निशांत तिर्की, इंद्राशीष रॉय, सोनी मिंज, दुल्ला किसपोट्टा, संजना कुमारी, लक्ष्य सोरेन, प्रिया गाड़ी और तनु श्री सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रांची जिला वुशु संघ ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
