रांची में कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का आयोजन, 200 से अधिक कराटेकारों ने लिया हिस्सा

Ranchi Karate: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को रांची के श्री ऑरोबिंदों सोसाइटी कराटे सेंटर में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस शिविर में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के 225 कराटेकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले कराटेकारों का कलर बेल्ट ग्रेडेशन मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा के द्वारा किया गया।

बेल्ट ग्रेडेशन में उत्तीर्ण घोषित कराटेकारों को श्री ऑरोबिंदों सोसाइटी के सचिव

रमेश भाई, हांशी मानस सिन्हा और शिहान रितेश कुमार बॉबी के द्वारा बेल्ट प्रदान किया गया।

साथ ही साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ी

गौरव कुमार यादव, आशीष, माही कुमारी काशी, तीज माहली, दीप लक्ष्मी प्रजापति, वैदेही मिश्रा, एम सृष्टि, अर्श टोप्पो, शांभवी अग्रवाल, ख़ुशी अग्रवाल, परिधि अग्रवाल, सारण्य सिन्हा, रेयांश कुमार, आरोही कृष्णा प्रसाद, त्रिशिका, श्रेया कुमारी, ओमि शिखा, अर्णव राज, प्रत्युष सिंह, हर्ष कुमार, परिमाला  निहारिका, अयांश कुमार, नंदिका सिंह, तृप्ता सिन्हा, मन्या कुमारी।