राजस्थान ने तोड़ा पंजाब और कोलकाता का सपना, मुंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

IPL MI Vs RR Match: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को इस सीजन में दूसरी बार पटखनी दी।

इसी के साथ राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गयी।

इधर राजस्थान के हार की उम्मीद लगाये पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सपना टूट गया।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।

कप्तान रियान पराग भी सस्ते में आउट होकर पैवेलियन लौट गये।

ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

ध्रुव जुरेल ने सबसे ज़्यादा 38 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रनों का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिये।

विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और अल्लाह गजफनर को 1-1 विकेट मिला।

निर्धारित 20 ओवर में राजस्थान ने 8 विकेट खोकर 205 रन बनाये।

जोफ्रा के सामने मुंबई का सरेंडर

मुंबई की पारी की शुरूआत बेहद खराब रही।

जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को चलता कर दिया।

इसके बाद अपने दूसरे ओवर में नमन धीर को भी पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे नांद्रे बर्गर ने पारी के चौथे ओवर में रियान रिकल्टन को वैभव के हाथों कैच आउट करा दिया।

सूर्यकुमार यादव ने एक छोर पर पारी संभालने की कोशिश की।

सूर्या ने 42 गेंदों पर 60 रन बनाया।

दूसरे छोर से हार्दिक पांड्या और विल जैक्स ने भी तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन उसे जीत में तब्दील नहीं कर पाये।

राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, जबकि नांद्रे बर्गर, यश पुंजा और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।

20 ओवर में मुंबई 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 30 रनों से हार गयी।