मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने जीता सुपर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट, यूनाइट क्रिकेट एकेडमी बना उपविजेता

Ranchi Cricket: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक्सल डाटा सर्विस सुपर डिविजन  क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया।

मेकॉन स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने यूनाइट क्रिकेट एकेडमी को हराकर खिताब जीता।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।

इस दौरान जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरव तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम, जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय के अलावा मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष पीपी राय और सचिव पीके दास मौजूद थे।

सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।

टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी के अनमोल राज को मिला।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के आकाश कुमार सिंह को मिला।

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सौरव सिंह को दिया गया।

समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद,  जिला संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक भी मौजूद थे।