रांची में DCA प्रीमियर लीग में रेलवे यूथ की शानदार जीत, सेमीफाइनल का लाइन अप तय हुआ

DCA Premier League in Ranchi: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित DCA प्रीमियर लीग में बुधवार को JAP क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर JAP क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए JAP टीम 18.3 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम की ओर से आर्यन सोनार ने 56 रनों की शानदार पारी खेली।

गेंदबाजी में वेदांश ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे यूथ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टीम की ओर से कौशल कुमार ने तूफानी 65 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें

ग्रुप A से GGCA और रॉकमेंस क्रिकेट अकादमी

ग्रुप B से रेलवे यूथ और द अचीवर्स

सेमीफाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल 1: रेलवे यूथ vs रॉकमेंस क्रिकेट अकादमी (9 अप्रैल)

सेमीफाइनल 2: GGCA vs द अचीवर्स (10 अप्रैल)

दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 12 अप्रैल को फाइनल में आमने-सामने होंगी।