IPL MI Vs RR Match: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर है। हालांकि सभी की नज़रें पहले मुकाबले पर रहेंगी।
यह मुकाबला ही तय करेगा कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी।
आज पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होनी है।
मुंबई इंडियंस अपनी साथ बचाने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी।
वहीं राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी, साथ ही पंजाब और कोलकाता का सपना तोड़ना भी चाहेगी।
प्लेऑफ में चौथी टीम का गुणा-भाग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
अभी चौथे स्थान पर 15 अंकों के साथ पंजाब किंग्स है।
लेकिन राजस्थान अगर अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जायेंगे।
इसी के साथ राजस्थान सीधे-सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जायेगी।
अगर राजस्थान को मुंबई इंडियंस ने हरा दिया तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चुनौती होगी।
पंजाब किंग्स पहले ही 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
कोलकाता अगर अपना आखिरी लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत जायेगी तो उसके भी 15 अंक हो जायेंगे।
ऐसे में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा।
राजस्थान-मुंबई की भिड़ंत
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत दिलचस्प होने की उम्मीद है।
आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह आमने-सामने होंगे।
राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी पर निर्भर है।
वहीं मुंबई को रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा और नमन ओझा से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
राजस्थान की गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में बेहतर कर रही है।
वहीं मुंबई की गेंदबाजी बुमराह और दीपक चाहर के इर्द-गिर्द घूम रही है।
हेड टू हेड मुकाबले में दोनों टीमें
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मैच हो चुके हैं।
इनमें 16 मुकाबलों में मुंबई ने जबकि राजस्थान ने 15 में बाजी मारी है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है।
उसमें राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रनों से शिकस्त दी थी।
