IPL PBKS Vs LSG: लगातार 6 हार के बाद आखिरकार पंजाब किंग्स को एक अहम मुकाबले में जीत मिल गयी।
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।
अब उसे आज होने वाले राजस्थान और मुंबई के बीच होने वाले परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाये।
जोश इंग्लिश ने सबसे ज़्यादा 72 रन बनाये।
आयुष बडोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 43 रन बनाये।
अब्दुल समद 37 और ऋषभ पंत ने 26 रन बनाये।
पंजाब की तरफ से मार्को यान्सेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिये।
शशांक सिंह और ओमरजई को 1-1 विकेट मिला।
श्रेयस-प्रभसिमरन का कमाल
पंजाब किंग्स ने 197 रनों के लक्ष्य का पीछा 18वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर पूरा कर लिया।
पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या का विकेट मोहम्मद शमी ने चटका लिया।
उसके बाद आये कूपर कोनोली ने कुछ हाथ ज़रूर दिखाये लेकिन शमी ने उन्हें भी बोल्ड आउट कर पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
प्रभसिमरन 69 रन बनाकर अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर पैवेलियन लौटे।
उसके बाद श्रेयस अय्यर ने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिला दी।
श्रेयस ने नाबाद 101 रन बनाये।
सचिन के बेटे अर्जुन का कमाल
लखनऊ की ओर से सबसे किफायती गेंदबाजी अर्जुन तेंदुलकर ने की।
उन्हें सीजन का पहला मैच खेलने का मौका मिला था।
उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पैवेलियन भेजा।
जबकि उनके पहले ही ओवर में श्रेयस अय्यर का आसान सा कैच खुद कप्तान ऋषभ पंत ने छोड़ दिया था।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी
जोश इंग्लिस- 72 (44) {9*4, 2*6}
आयुष बडोनी- 43 (18) {5*4, 3*6}
अब्दुल समद- 37* (20) {3*4, 3*6}
पंजाब किंग्स गेंदबाजी
युजवेंद्र चहल- 2/25 (4)
मार्को यान्सेन- 2/33 (4)
ओमरजई- 1/29 (3)
पंजाब किंग्स बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर- 101* (51) {11*4, 5*6}
प्रभसिमरन सिंह- 69 (39) {7*4, 2*6}
कूपर कोनोली- 18 (10) {4*4, 0*6}
लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी
मोहम्मद शमी- 2/45 (4)
अर्जुन तेंदुलकर- 1/36 (4)
