रांची में आयोजित साईं धुर्वा प्रीमियर लीग संपन्न, साईं धुर्वा ब्लू ने 3 विकेट से दर्ज की खिताबी जीत

Sai Dhurva Premier League: साईं धुर्वा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित साईं धुर्वा प्रीमियर लीग सीजन-4 का समापन हो गया।

लीग के खिताबी मुकाबले में साईं धुर्वा ब्लू और साईं धुर्वा रेड के बीच भिड़ंत हुई।

साईं धुर्वा ब्लू ने 3 विकेट से यह मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्ज़ा कर लिया।

फाइनल मुकाबले का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं धुर्वा रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाये।

राजेन्द्र ने 64 और रूपेश ने 20 रनों का योगदान दिया।

जीत के लिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं धुर्वा ब्लू की टीम ने 17.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिये।

विजेता टीम की ओर अतुल ने 44 और कृष्णा ने नाबाद 26 रन बनाये।

उप विजेता टीम की ओर से आरव ने 30 रन देकर 3 विकेट लिये, जबकि रौशन ने 26 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया।

अतुल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पुरस्कार और सम्मान

फाइनल में मैन ऑफ द मैच- अतुल कच्छप

मैन ऑफ द सीरीज- रूपेश लिंडा

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- रक्षित प्रवीण

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- सत्यम कुमार

बेस्ट क्षेत्ररक्षण- प्रखर यादव

उभरता हुआ खिलाड़ी- अतुल कच्छप

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया, वहीं फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

मैच के बाद सभी खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार, आईएएस, डायरेक्टर सरड उपस्थित रहे।

उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में जितेंद्र पांडे, डिप्टी डायरेक्टर सरड, ज्योतिनाथ शाहदेव, डिप्टी डायरेक्टर सरड, तुषार घोष, मुक्तेश सिंह, हिमांशु शेखर, अमित कुमार, अमित सिंह एवं युवराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।