रांची के रैम्बो रिवर वाटर पार्क में समर कैंप का आयोजन, ताइक्वांडो के साथ तैराकी के गुर सीख रहे बच्चे

Ranchi Summer camp: रांची के धुर्वा में बालालॉग चौक स्थित रैम्बो रिवर वाटर पार्क इन दिनों बच्चों की चहचहाहट से गुंजायमान है।

यहां पर आयोजित समर कैंप में बच्चे कई तरह के गुर सीख रहे हैं।

एक दिवसीय ताइक्वांडो समर कैंप

यहां रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से रविवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो समर कैम्प का सफल आयोजन किया गया।

इस समर कैम्प में पूरे रांची से चयनित ताईक्वांडो के खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा उत्साहपूर्वक ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को पंचिंग, किकिंग एवं फाइटिंग स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों के साथ अनुशासन, आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कैंप का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति रुचि विकसित करना था।

15 दिवसीय तैराकी समर कैंप

रविवार से ही वाटर पार्क में 15 दिवसीय तैराकी समर कैंप की शुरूआत की गयी।

इसमें करीब 40 बच्चे शिरकत कर रहे हैं।

सभी बच्चे यहां न सिर्फ तैराकी सीख रहे हैं बल्कि जल सुरक्षा के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं।

इस अवसर पर झारखंड ताईक्वांडो संघ के वर्किंग चेयरमैन मिथलेश कुमार सिंह, वाटर पार्क के संचालक रौनक कुशवाहा, सचिन सिंह, वार्ड 38 के पार्षद अवधेश ठाकुर और पूर्व पार्षद दीपक लोहरा मौजूद रहे।