झारखंड की 6 बेटियों ने रचा इतिहास, U-18 महिला एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन

Indian Hockey Team: जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक महिला U-18 एशिया कप होना है।

इसमें एशिया महाद्वीप के हॉकी खेलने वाले देश शिरकत करेंगे।

भारतीय महिला U-18 टीम भी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखायेगी।

भारतीय टीम में 6 झारखंडी खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

इस बार भारतीय टीम में झारखंड की 6 बेटियों का चयन हुआ है।

18 सदस्यीय टीम में 6 खिलाड़ी झारखंड की होना बेहद गर्व का विषय है।

सभी 6 खिलाड़ी सिमडेगा और रांची में संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की प्रशिक्षु हैं।

ये सिमडेगा, खूंटी और रांची जिले की रहने वाली हैं और पिछले एक महीने से भोपाल में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रही हैं।

टीम में शामिल झारखंड की 6 हॉकी खिलाड़ी

पुष्पा मांझी– मिडफील्डर

संदीपा कुमारी– फॉरवर्ड

श्रुति कुमारी– मिडफील्डर

सुगन सांगा– डिफेंडर

नीलम टोपनो– डिफेंडर

खिल्ली कुमारी– गोलकीपर

चयन से झारखंड में खुशी की लहर

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा, “एक साथ 6 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन राज्य की हॉकी परंपरा और सरकारी प्रशिक्षण केंद्रों की मेहनत का नतीजा है।

ये बेटियां जापान में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।”

झारखंड खेल विभाग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।

इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।

भोपाल कैंप से जापान की सीधी उड़ान 

स्वीटी कुजूर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने भोपाल में एक महीने तक राष्ट्रीय शिविर में पसीना बहाया है।

कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन में टीम ने फिटनेस, सामरिक संरचना और टीम समन्वय पर खास फोकस किया।

भारत का शेड्यूल – पूल A

30 मई– भारत बनाम मलेशिया

31 मई– भारत बनाम कोरिया

2 जून– भारत बनाम सिंगापुर

पूल A और B की शीर्ष दो टीमें 5 जून को सेमीफाइनल खेलेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 जून को होगा।

कोच रानी रामपाल ने कहा कि टीम का लक्ष्य निडर हॉकी खेलकर खिताब के लिए चुनौती पेश करना है।

अब सबकी निगाहें झारखंड की इन 6 बेटियों पर टिकी हैं, जो तिरंगा लहराने जापान की धरती पर उतरेंगी।

भारतीय महिला U-18 हॉकी टीम

गोलकीपर: महक परिहार, खिल्ली कुमारी

डिफेंडर: सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी

मिडफील्डर: श्रुति कुमारी, दिया, स्नेहा डावड़े, रश्मीन कौर, नममी गीताश्री, पुष्पा मांझी

फॉरवर्ड: नुशीन नाज़, स्वीटी कुजूर, प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नैंसी सरोहा