Jharkhand Power Lifting: झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा रांची के गुरु नानक स्कूल परिसर में 27वीं झारखंड राज्य पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस एवं क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी
सब-जूनियर वर्ग
झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस– सोनू कुमार यादव
झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग– रौनक साहू
जूनियर वर्ग
झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस– शिवम सिंह
झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग– यश कुमार प्रजापति
सीनियर वर्ग
झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस– सुब्रसील मुखर्जी
झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग – सुब्रसील मुखर्जी
महिला वर्ग
झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस– श्वेता रे
झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग– श्वेता रे
