आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज, बेंगलुरू और गुजरात की टीमें होंगी आमने-सामने, दूसरी बार खिताब जीतने उतरेंगी टीमें

IPL final RCB Vs GT: आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा।

दोनों टीम 1-1 बार इस खिताब को जीत चुकी है, ऐसे में दोनों के बीच दूसरी बार खिताब जीतने की जंग होगी।

गुजरात टाइटंस की टीम की निर्भरता

आज के मैच में गुजरात की टीम की नज़रें कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, जोस बटलर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राहुल तेवतिया के प्रदर्शन पर रहेंगी।

शुभमन ने राजस्थान के खिलाफ क्वालिफायर में शतकीय पारी खेली थी।

वे अब तक 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं।

वहीं सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में गिल के साथ महज़ 77 गेंदों पर 167 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

कागिसो रबाडा इस समय प्रतियोगिता के टॉप बॉलर हैं।

उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज़्यादा 28 विकेट लिया है।

जोस बटलर, मोहम्मद सिराज और राहुल तेवतिया भी टीम की ज़रूरत के हिसाब से प्रदर्शन कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की निर्भरता

बेंगलुरू की टीम काफी हद तक विराट कोहली की बल्लेबाजी पर निर्भर है।

वे इस सीजन में अब तक 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 600 रन बना चुके हैं।

वहीं कप्तान रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं।

गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर में उन्होंने नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं।

इस सीजन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों में वे 26 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड ज़रूरत के हिसाब से टीम में अपना योगदान देने में सक्षम हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गये हैं।

इनमें बेंगलुरू ने 5 जबकि गुजरात ने 4 में जीत दर्ज की है।

बारिश के कारण रद्द होने पर क्या होगा

फाइनल के लिए आइपीएल में एक रिजर्व डे रखा गया है। अगर आज मैच नहीं हो पाया तो अगले दिन यह मुकाबला खेला जायेगा।

वहीं अगर मैच के बीच में बारिश ने व्यवधान डाला तो अगले दिन वहीं से मैच शुरू होगा जहां पर रूका था।

अगर दोनों दिन बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो अंक तालिका में उपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जायेगा।

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को विजेता घोषित कर दिया जायेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत केजरोलिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।