बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने वोट विभाजन के बिना ही हासिल किया विश्वास मत, नेता प्रतिपक्ष और सीएम के बीच तीखी बहस

Bihar CM Samrat Chaudhary: बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी है। सरकार का नेतृत्व सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

शुक्रवार को बिहार विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी ने विश्वास मत हासिल कर लिया।

सदन में एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिला जिसके चलते मतदान के लिए वोट विभाजन की नौबत नहीं आई।

विश्वास मत पर जीत के बाद अब सम्राट चौधरी की सरकार की स्थिरता पर मुहर लग गयी है।

तेजस्वी ने सीएम पर कसा तंज

सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया है।

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को इलेक्टेड के बजाय सलेक्टेड मुख्यमंत्री बताया।

सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अपनी पगड़ी संभाल कर रखियेगा, विजय सिन्हा जी की उसपर नज़र है।

सीएम सम्राट चौधरी का पलटवार

इस पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बिहार का सबसे लोकप्रिय नेता कहकर संबोधित किया।

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की सियासत से कोई नहीं हटा सकता और न ही यहां की जनता के दिलों से कोई हटा सकता। उन्हें राजनीति से मिटाना नामुमकिन है।

उन्होंने कहा कि नीतीश का कद और अनुभव राज्य की राजनीति के लिए हमेशा अमूल्य रहेगा।

बिहार में एनडीए सरकार की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से ज़्यादा समय से एनडीए की सरकार चल रही है। इस सरकार ने बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम किया है।

वहीं तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वे लालू यादव के शासनकाल में हुए अत्याचारों के कारण ही राजनीति में आये।

सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका राजनीति सफर संघर्ष और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने से ही शुरू हुआ था।

उम्र और डिग्री विवाद पर बोले सीएम

खुद के उम्र और डिग्री पर चल रहे विवाद को लेकर लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर वे नाबालिग होते तो पुलिस उन्हें जेल के बजाय बाल सुधार गृह भेजता।

सम्राट चौधरी ने कहा कि RSS के समर्थन के बिना लालू यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। वे केवल एक विधायक बनकर ही रह जाते।

नीतीश कुमार ने लालू यादव को एक विधायक ने लोगों का नेता बनाया।

श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार की तारीफ की

इधर जेडीयू विधायक के नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने भी सदन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

श्रवण कुमार ने कहा कि अपने 21 साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए इतना काम किया कि आज बिहार के लोग देश और दुनिया में गर्व से सीना तानकर चलते हैं।