Mira Andreeva French Open Champion: फ्रेंच ओपन में महिला एकल का खिताब रूस की मीरा एंड्रीवा ने जीत लिया है।
फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माजा च्वालिंसका को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता।
19 वर्षीय एंड्रीवा पहली बार फ्रेंच ओपन में खेलने उतरी थीं।
पहली बार में उन्होंने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
वे मोनिका सेलेस के बाद खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गयीं।
मोनिका ने 1992 में 18 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन जीता था।
रूस की मीरा एंड्रीवा ने सेमीफाइनल यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक को सीधे सेटों (6-1, 6-3) में हराया था।
फाइनल की उपविजेता पोलैंड की माजा च्वालिंसका के पास पहली क्वालीफायर के रूप में यह खिताब जीतने का मौका था, लेकिन यह मौका वह भुना नहीं पाईं।
