21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश ने हराया, 86 रनों से कंगारू हारे

Bangladesh Vs Australia: 21 सालों के बाद बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत नसीब हुई।

ढाका में खेले गये वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रनों से जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरूआत खराब रही।

सैफ हसन सस्ते में आउट होकर पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद नजमुल हुसैन और तंजीद हसन ने 91 गेंदों पर 96 रनों की साझेदारी की।

तंजीद ने 54 रन बनाये वहीं नजमुल ने 67 रनों का योगदान दिया।

हालांकि बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज़्यादा रन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोसद्दक हुसैन ने बनाये।

उन्होंने 86 रनों की पारी खेली और 8वें विकेट के लिए तस्कीन अहमद के साथ मिलकर 33 गेंदों पर 45 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस ने 3 जबकि लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ को 2-2 विकेट मिले।

कंगारू बल्लेबाजों की खराब शुरूआत

285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही।

पारी की पहली ही गेंद पर तस्कीन अहमद की गेदं पर मैथ्यू शॉर्ट आउट हो गये।

इसके बाद दूसरे ओवर में मार्नस लाबुशेन भी अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई।

कोनोली ने 35 जबकि इंग्लिस ने 19 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एलेक्स कैरी और कैमरून ग्रीन ने साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

एलेक्स कैरी ने 47 रनों का योगदान दिया।

128 रन पर 4 विकेट के बाद सिर्फ 12 रन जोड़ने में कंगारूओं ने अपना 4 विकेट और गंवा दिया।

10वें विकेट के लिए कैमरून ग्रीन और एडम जम्पा के बीच 35 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

कैमरून ग्रीन 52 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे।

खराब रोशनी की वजह से खेल को रोकना पड़ा और डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रनों से विजेता घोषित किया गया।

बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने 4 विकेट झटके।