World Yogasana Championship: अहमदाबाद में वर्ल्ड योगासना चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 78 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इनके बीच स्वर्ण पदक जीतकर रोशन थापा ने झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर झारखंड का मान बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन थापा रांची वापस लौटे।
रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह और मुख्य सलाहकार विपिन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पदक विजेता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
उनके अलावा रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ. संतोषी साहू, सचिव डॉ. एस. के. घोषाल, कार्यकारी अध्यक्ष पीपी तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, आर्य प्रहलाद भगत, रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सदस्य रूपेश केसरी, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, राहुल रंजन, सुजीत, प्रदीप साहू, अजय कुमार महतो, अम्या अंशु, उषा शर्मा, मधु शर्मा, ऋतिका जोशी, मनीषा, पवन नंद, राम गंगाधर महतो, शत्रुघन, मनीषा सिंह, अनिशका, शिवराज बेबी और आरती पाण्डे सहित खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रोशन थापा जी का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर काफी संख्या में खेल प्रेमी और सदस्य उपस्थित थे।
