एशिया कप हॉकी में भारतीय लड़कियों का कमाल, सिंगापुर को 25-0 से रौंद सेमीफाइनल में, नाज नौशीन ने 7 गोल दागे

Asia Cup hockey: अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने अंतिम लीग मैच में सिंगापुर को 25-0 से करारी शिकस्त दी।

इस बड़ी जीत के साथ भारत ने अपने पूल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत की लड़कियों का शानदार खेल

भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदा।

भारत की ओर सबसे ज़्यादा 7 गोल नाज नौशीन ने किया।

गीताश्री नम्मी ने 5 और कप्तान स्वीटी कुज़ूर ने 4 गोल दागे।

झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी और श्रुति कुमारी ने 1-1 गोल किया।

जापान के काकामिगहारा में चल रहे इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया है।

मैच के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस जीत के बाद उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रदर्शन को बरकरार रखें और फाइनल जीतकर भारत का तिरंगा जापान की धरती पर लहराएं।

भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग झारखड़ सरकार के समस्त पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।