FIFA World Cup: पूरी दुनिया फुटबॉल के रंग में रंगने के लिए तैयार है। कुछ घंटों बाद दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है।
12 जून की मध्य रात्रि इस प्रतियोगिता की रंगारंग शुरूआत होगी।
19 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर कर रहा है।
पहला मैच 12 जून को मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच इसी दिन दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच होगा।
फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जायेगा।
ऐतिहासिक होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप
पहली बार 3 देश मिलकर प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं।
इससे पहले सिर्फ एक बार 2 देश संयुक्त रूप से मेजबान रह चुके हैं।
पहली बार 48 देशों की टीम फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है।
इससे पहले अमेरिका 1994 में एक बार मेजबानी कर चुका है।
मैक्सिको 1970 और 1986 में दो बार मेजबानी कर चुका है।
कनाडा पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी में शामिल है।
यह अब तक फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है।
पहली बार इस टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जायेंगे।
3 देशों के 16 शहरों में यह मुकाबला खेला जायेगा।
सभी टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है।
फुटबॉल वर्ल्ड कप का इतिहास
वर्ल्ड कप फुटबॉल की शुरूआत 1930 में हुई थी।
पहले वर्ल्ड कप की मेजबानी उरुग्वे ने की थी।
इस प्रतियोगिता का विजेता उरुग्वे बना और उपविजेता अर्जेंटीना टीम थी।
इसके बाद 1934 में इटली ने मेजबानी की और खिताब भी जीता।
इसके पहले वर्ष 2022 में फीफा वर्ल्ड कप खेला गया गया था।
कतर में आयोजित इस प्रतियोगिता को अर्जेंटीना ने जीता था।
भारत ने आज तक कभी भी फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेला है।
हालांकि वर्ष 1950 में भारत ने ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था।
क्वालीफाई करने के बावजूद भारतीय टीम ये प्रतियोगिता खेलने ब्राजील नहीं गयी थी।
