प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड का दबदबा, कुश्ती में 2 स्वर्ण पदक, महिला और पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल में झारखंड

Khelo India Tribal Games: खेल एवं युवा मामले भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स चल रहा है।

कुश्ती में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

यहां सरगुजा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड कुश्ती टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक झारखण्ड की झोली में डाले।

महिला वर्ग में पूनम उरांव ने 50 किलो वर्ग और अंजीत मुंडा ने 67 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

झारखंड की चंचला कुमारी ने 50 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।

30 मार्च सोमवार को झारखंड के पहलवान 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

महिला फुटबॉल टीम सेमीफाइनल में

झारखंड महिला फुटबॉल  टीम ने अपने तीसरे लीग मैच में मेघालय को 4-2 से पराजित किया। झारखंड की ओर से एलिजाबेथ एक्का ने 2, विकसित बाड़ा और सबरनी कुमारी ने 1- 1 गोल किया।

n

इस जीत के साथ ही झारखंड कुल 9 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में 31 मार्च को झारखंड की टीम का मुकाबला गुजरात के साथ होगा।

महिला और पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

झारखंड महिला हॉकी टीम को अपने तीसरे लीग मैच में ओडिशा से रोमांचक मुकाबले में 5- 4 से हार का सामना करना पड़ा। बाबजूद इसके गोल एवरेज से झारखंड टीम सेमीफाइनल में पहुंचे में कामयाब रही।

इस जीत के साथ महिला हॉकी और फुटबॉल टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

झारखंड पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। सिमोन बोदरा के 3 गोल की बदौलत झारखंड ने कर्नाटक को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कियापहुंची।

इस शानदार जीत में सभी प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

वहीं टीम प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा।

झारखंड टीम की इस प्रभावशाली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।