Cricket Premier League: रांची के गांधी मैदान बरियातू में आयोजित U-14 क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब RSA चैलेंजर्स ने जीत लिया है।
फाइनल में चैलेंजर्स ने RSA रॉयल्स को 98 रनों से हराया।
RSA रॉयल्स ने टॉस जीतकर RSA चैलेंजर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
RSA चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये।
चैलेंजर्स की ओर से रयांश ने 58 गेंदों पर सबसे ज़्यादा 88 रन बनाये।
राम ने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 28 रनों की पारी खेली।
रॉयल्स की ओर से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट झटके।
वहीं आतिफ ने 40 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किया।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RSA रॉयल्स की टीम 16.3 ओवर में 88 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी।
रॉयल्स की तरफ से विशाल ने 12 और वेदांत ने 10 रनों की पारी खेली।
चैलेंजर्स की तरफ से शाहाब और रयांश ने शानदार गेंदबाजी की।
शाहाब ने 25 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि रयांश ने 10 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किया।
इस तरह से RSA चैलेंजर्स ने 98 रनों से यह खिताबी मुकाबला जीत लिया।
बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए रयांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मैन ऑफ द सीरीज- रयांश शर्मा
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- फाज़ फहीम
बेस्ट गेंदबाज- विशाल कुमार
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक- जाफरान
बेस्ट विकेटकीपर- आयुष्मान
उभरते हुये खिलाड़ी- तेजस्वी, नमीश शर्मा, सोम्यांश
